amz

Monday, 10 April 2017

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

ऑस्ट्रेलिआ के प्रधानमंत्री टर्नबुल ने ट्वीट किया ये तस्वीर!


प्रधामंत्री मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, साथ में ऑस्ट्रेलिआ के प्रधान मंत्री टर्नबुल भी मौजूद थे।  मोदी और टर्नबुल दोनों दिल्ली मेट्रो से अक्षरधाम मंदिर गए। दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से सफर सुरु किये , मोदी ने ऑस्ट्रेलिआ के प्रधान मंत्री टर्नबुल को मेट्रो की सफर कराइ जहा मेट्रो में टर्नबुल ने  मोदी साथ सेल्फी भी लिए और तुरंत ट्वीट किये .आपको बता दे कि  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टर्नबुल इस वक्त भारत के  दौरे पर आये हुए है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच व्यापार समझौते भी हुए है। मोदी और टर्नबुल साधारण तरीके से अक्षरधाम मंदिर गए  जहा उन दोनों का स्वागत भारतीय परम्परा से किया गया।  मोदी ने ऑस्टेलिए प्रधानमंत्री टर्नबुल को अक्षरधाम मंदिर की बारीकियों के बारे में बताये और पुरे मंदिर की सैर कराई।  

विनोद खन्ना की तबियत पर बेटे अक्षय ने दी जानकारी




 विनोद खन्ना का फोटो सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हुआ जिसमे वो बहोत  कमजोर  दिख रहे थे, उनके फैंस के साथ  तमाम लोग चिंतित होगये थे। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि शरीर में पानी की कमी के कारन  उन्हें रिलिएंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट करना पारा था। विनोद खन्ना की दूसरे बेटे अक्षय खन्ना ने बताया की उनके पापा की तबियत में सुधार हो रहा है और फील हाल वो ठीक है।  तो उनके फैंस के हिये ख़ुशी की बात है। विनोद खन्ना की तबीयत जब से खराब हुई है तब से सोशल मीडिया पर उनके बारे में अफवाह फैल रही थी कुछ लोग तो ये भी अफवा फैला दिया कि  उनका निधन होगया, लेकिन हम सब के लिए ये अच्छी खबर है की अब वो ठीक हो रहे है। 
 
 फिल्म इंडस्ट्रीज के भी लोग काफी चिंतित थे और सलमान खान तो उनसे मिलने अस्पताल भी गए। एक्टर  इरफ़ान खान और महान गायिका लता मंगेशकर भी अपनी भावनाओ को व्यक्त कर चुके है, इरफ़ान खान ने तो यहां तक बोल दिया कि अगर जरुरत पड़ी तो विनोद खन्ना के लिए अपना अंग दान भी कर सकते हैं। इरफ़ान खान ने अपने आप को विनोद खन्ना का बड़ा फैन बताया तो वही मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर निनोद खन्ना के जल्द ठीक होने की दुआ की।अभिनेत्री आशा पारेख ने भी  विनोद खन्ना  के लिए दुआ की और  बोली  कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आशा पारेख उन्हें अपने समय के हैंडसम हीरो बताया। आपको  बता दे कि आशा  पारीख और विनोद खन्ना कई हिट  फिल्मे  दे चुके है। विनोद  खन्ना और आशा पारीख "मैं तुलसी तेरे आँगन की " जैसी फिल्म  कर चुके है।
      


Sunday, 9 April 2017

मुंबई की धमाकेदार जीत , पंड्या बंधू बने जीत के हीरो



मुंबई की धमाकेदार जीत ,  पंड्या बंधू  बने जीत के हीरो!
 




मुंबई इंडियन अपने घर में खेलते हुए जीत से शुरुआत की है।  एक सस्पेंस से भरा मैच के आंखरी ओवर में मुंबई को जीत मिली। पहले खेलते हुए कोलकाता ने 179 रन का लक्ष मुंबई को दिया जिसके जवाब में मुंबई ने आंखरी ओवर में इससे पूरा कर लिया। मुंबई की ओर से नितिन राणा और हार्दिक पंड्या ने ताबरतोड़ बल्लेबाजी की, नितिन राणा 29 बॉल में 50 रन तो वही हार्दिक पंडिया 11 बॉल में 29  खेली। आंखरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे जिससे पंडिया ने 1 बॉल रहते ही पूरा क्र दिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की शुरुआत कुछ खास नहीं रही ,लेकिन मनीष पांडेय की 81 रन की पारी ने कोलकाता को एक अच्छी स्कोर तक पहोचाया।

पाकिस्तान ने लगायी तापसी पन्नू की फिल्म 'नाम शबाना' पर बैन



          pic credit - film naam shabana trailor video on youtube from reliance entertainment     
तापसी पन्नू  और अक्षय कुमार की फिल्म 'नाम शबाना' को  पाकिस्तान ने रिलीज़ पर बैन लगा दिया। पकिस्तान ने पहले  कुछ सिन  को काटने के बाद फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी थी. लेकिन  
इस्लामाबाद के एक सिनेमाघर में  एडिटिंग के बिना ही फिल्म को रिलीज़  कर दिया गया जिसके बाद पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड सख्त कदम उठाते हुए प फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया। पाकिस्तान के  सेंसर बोर्ड के  एक अधिकारी ने बताया  कि सेंसर बोर्ड को फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ सिन आतंवाद से जुड़े थे जिससे दिखाना उचित नहीं था।

एक्टर अर्जुन रामपाल पर दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में मारपीट करने का लगा आरोप।



 
एक्टर अर्जुन रामपाल पर दिल्ली के एक 5  स्टार होटल में एक युवक  को मारने  का आरोप लगा है।  बताया ये जा रहा है कि अर्जुन रामपाल ने  5  स्टार होटल के नाइट क्लब में डीजे बजाने के दौरान एक युवक की तरफ कैमरा फेंका जिसे उस  युवक को छोट लग गयी।



पीड़ित  युवक के मुताबिक वो अपने दोस्तों के साथ नाईट क्लब में  था, अर्जुन रामपाल वह  डीजे प्ले कर रहे थे।  आरोप है कि  डीजे उन्होंने प्ले करने के दौरान भीड़ की तरफ कैमरा फेंका , जिससे  उस युवक को काफी चोटें आई।  पीड़ित युवक  ने जब वजह पूछने  की कोशिश की तो वहां के  बाउंसर्स ने उसे बाहर निकाल दिया।

अभिनेता कमल हासन के घर में लगी आग, जानिए क्या हुआ।



अभिनेता  कमल हासन ने शनिवार को ट्विटर पे ये बताया कि उनके घर में शुक्रवार रात को आग लग गई थी जिसमें  उन्होंने अपने स्टाफ को शुक्रिया कहा , उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और वो सब बिलकुल ठीक है।

कमल हसन  ने ट्वीट कर कहा,  घर पर लगी आग से बाल - बाल बचा, इसके लिए मेरे स्टाफ का शुक्रिया,  धुआं फेफड़ों तक पहुंच गया था।  अब सुरक्षित हूं, किसी को भी चोट नहीं आई है।



बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : जाने 31मार्च को रिलीज़ हुई फिल्म नाम शाबान की कमाई।


                  pic credit - film naam shabana trailor video on youtube from reliance entertainment         

अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और मनोज वाजपेयी की फिल्म नाम शबाना 31  मार्च  को रिलीज़ हुयी।  अब तक की जानकारी के अनुसार फिल्म की कमाई फिल्म सिर्फ 28 करोड़ ही कमा पायी।  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. फिल्म में जिस तरह के स्टार्स ने काम किया है और साथ में अक्षय कुमार,अनुपम खेर, डैनी डेंजोंगप्पा भी दिखे है , उस हिसाब से 28.25 करोड़ की कमाई बहुत कम मानी जा रही है। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है।  आपको बता दे की ये फिल्म 2015 में आई बेबी के एक किरदार पर आधारित है , जिसमे तापसी पन्नू एक अंडर कवर एजेंट की भूमिका में है। 

फिल्म - नाम शबाना
कास्ट - तापसी पन्नू ,अक्षय कुमार ,मनोज पजपेयी ,पृथ्वीराज सुकुमारन , अनुपम खेर ,ताहेर शब्बीर ,वीरेंदर सक्सेना ,डैनी डेंजोंगप्पा
डायरेक्टर - शिवम् नैर
रिलीज़ डेट - 31 मार्च 2017
टाइम - 2hrs 28mins


एक मुस्लिम महिला ने सोनू निगम से पूछे तीखे सवाल।

मशहूर  सिंगर सोनू निगम ने कल सुबह  एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लाउडस्पीकर से  अजान करने को लेकर सवाल उठाए थे।  सोनू ने ट्विटर पर ल...

Popular Posts