amz

Saturday, 20 May 2017

BOX OFFICE : फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ महाराष्ट्र में हुयी टैक्स फ्री, जानिए फिल्म के पहले दिन का कमाई!




मुंबई: मशहूर एक्टर इरफ़ान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को महाराष्ट्र सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुयी है और महाराष्ट्र में इस फिल्म के टिकट पर टैक्स नहीं लगाया जायेगा जिससे फिल्म की टिकट काफी सस्ते दाम पर मिलेंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा टैक्स फ्री किये जाने पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने मुख्य मंत्री देविन्द्र फडणवीस को शुक्रिया कहा है।

भूषण कुमार ने ये भी बताया कि गुजरात में पहले से ही ये फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है। तो अगर आप महाराष्र्टा और गुजरात में रहते है। तो जाइये और इस फिल्म का मजा लीजिये। आपको बता दे कि ये फिल्म 1126 स्क्रीन पर रिलीज़ हुयी है। फिल्म 'हिंदी मीडियम' एक सामाजिक मुद्दे पर बानी फिल्म है। ये फिल्म राइट टू एजुकेशन (शिक्षा का अधिकार) पर आधारित है। RTE जैसे मुद्दे पर एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाई गयी है, फिल्म समीक्षकों ने तो फिल्म को अच्छा बताया है लेकिन अगर दर्शको की बात करे तो वो इस फिल्म से दूर रहे है। फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी धीमी रही, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.81 करोड़ का कमाई किया। इसी हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड भी रिलीज़ हुयी है। लगता है 'हिंदी मीडियम' को इसका नुक्सान झेलना पर रहा है। 

आपको बता दे कि फिल्म में इरफ़ान खान के अलावा सबा कमर, अमृता सिंह, दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार मौजूद है। फिल्म में इरफ़ान खान के ऑपोसिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस है सबा कमर है। फिल्म का डायरेक्टर साकेत चौधरी है और प्रोडूसर भूषण कुमार है।        
    

Friday, 19 May 2017

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सचिन तेंदुलकर, अपनी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' के बारे में दी जानकारी!



भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज़ होने वाली है और देश इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार में है। इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर के बारे में हर जानकारी दिखाई जाएगी जो शायद लोग नहीं जानते है। फिल्म के ट्रेलर को लोगो ने खूब पसंद किया है।

आपको बता दे कि सचिन तेंदुलकर आज प्रधानमंत्री मोदी से मिले और अपने बायोपिक फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' के बारे में जानकारी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर की ये मुलाकात दिल्ली में हुआ। इन दिनों सचिन तेंदुलकर अपने फिल्म के प्रमोशन में दिल्ली पहुंचे हुए है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर की वाइफ अंजलि भी उनके साथ मौजूद थी।

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि इस फिल्म में उनसे जुड़ी हर बात को दिखाया जायेगा, उनके बचपन की बातें, उनके माँ के बारे में, उनके दोनों भाई और बहन के बारे में दिखाया जायेगा। सचिन ने ये भी कहा कि उनके वाइफ अंजलि के बारे में दिखाया गया है। सचिन के मुताबिक फिल्म में सचिन तेंदुलकर और अंजलि के रिश्ते और सचिन के लाइफ में अंजलि का रोल भी दिखाया जायेगा। आप कह सकते है कि इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हर बात पर फोकस किया गया है। आपको बता दे कि ये फिल्म एक डॉक्यूड्रामा है जिसमे ज्यादातर सीन ओरिजनल देखने को मिलेगा। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान् कहा जाता है और फैंस सचिन से जुड़ी बातें जानने में बेहद दिलचस्प है। तो आप भी सचिन तेंदुलकर के लाइफ और उनके क्रिकेट सफर के बारे में जानना चाहते है तो फिल्म जरूर देखिएगा।   

 

Tuesday, 16 May 2017

रणवीर सिंह ने खुद को बताया अर्जुन कपूर की रियल लाइफ हाफ गर्ल फ्रेंड!




अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो और रणवीर सिंह मस्ती करते दिख रहे है। वीडियो में अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को लवर से थोड़ा कम बताया।
इस वीडियो में अर्जुन कपूर श्रद्धा के साथ है और वो रणवीर सिंह का परिचय करवाते है ये कह कर कि 'कोस्टार से थोड़ा सा ज्यादा लेकिन लवर से थोड़ा सा कम'! फिर कैमरा रणवीर सिंह पर जाता है और रणवीर कहते है 'हाय, मैं हु अर्जुन की रियल लाइफ हाफ गर्लफ्रेंड' और दोनों गुंडे के एक्टर गल्ले लग कर कूदने लगते है, तभी मजाकिये अंदाज में रणवीर ने श्रद्धा से कहा - कलमुही चल जा तेरा टाइम ख़तम होगया।

आपको बता दे कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई को रिलीज़ हो रही है जिसके प्रमोशन में अर्जुन कपूर का साथ निभा रहे है कोस्टार और दोस्त रणवीर सिंह। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह अच्छे दोस्त है। हाफ गर्लफ्रेंड एक रोमांटिक फिल्म है जिससे डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया है। 

 
 

Saturday, 13 May 2017

'बाहुबली' प्रभाष के अगली फिल्म 'सहो' में होंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस। यहां जानिए





प्रभाष इन दिनों खूब चर्चे है और हो भी क्यों न बाहुबली 2 कमाई के सरे रिकार्ड्स तोर रही है। बाहुबली 2 के रिलीज़ के इतने दिन के बाअद भी फिल्म अच्छा कमाई कर रही है। लेकिन इस बार प्रभास अपने अगले फिल्म के लिए चर्चे में है, मीडिया में खबर चल रही है कि फिल्म 'सहो' में प्रभास के अपोसिट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ को कास्ट किया जायेगा। आपको बता दे कि इसका अभी ऑफिसियल अनाउंस नहीं किया गया है। 'सहो' का तेसर बाहुबली 2 के साथ जारी किया गया था जो दर्शको को काफी पसंद आया। 'सहो' एक एक्शन थ्रिल फिल्म है और कहा जा रहा है कि प्रभाष की ये फिल्म भी बाहुबली के तरह लार्ज स्केल कमर्शियल फिल्म होगी। अब देखना ये होगा कि कटरीना के इस फिल्म में होने का ऑफिसियल अनाउसमेंट कब तक होता है।

फील हाल कटरीना अभी सलमान खान के साथ अबू धावी में फिल्म' टाइगर जिन्दा है' की शूटिंग कर रही है। प्रभास भी बाहुबली के लम्बे कार्येकर्म के बाद अमेरिका में छुटिया मना रहे है। इस फिल्म की शूटिंग 2 महीने बाद शुरू होगी। बाहुबली 2 साउथ का फिल्म होने के बावजूद बड़े - बड़े बॉलीवुड के फिल्मो को पीछे छोर दिया। ऐसा हो सकता है कि सहो के मेकर्स कटरीना कैफ को कास्ट कर के फिल्म को एक बॉलीवुड टच देना चाहते हो। फिल्म अगले साल 2018 में रिलीज़ होगी।       

Wednesday, 10 May 2017

अक्षय कुमार के अपकमिंग फिल्म का टाइटल सुन कर हस परे पीएम मोदी!



अक्षय कुमार को हाल ही में उनके फिल्म 'रुस्तम' के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में लगे हुए हो तो वही मंगलवार को अक्षय कुमार प्रधान मंत्री मोदी से मिले। मोदी से मिल कर जब अक्षय अपने आने वाली फिल्म के बारे में बात किये, ये जानकर खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शर किये है। अक्षय ने बताया कि वो प्रधान मंत्री मोदी से मिले और अपने आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के बारे में बताया। आगे वो बताये कि जब वो पीएम मोदी को फिल्म का टाइटल बताये तो मोदी हसने लगे और उनकी मुस्कान मेरा दिन बना दिया।


प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्विटर पर लिखे कि आपसे मिलकर ख़ुशी हुयी, मेरी शुभकामनाएं है, जिसके जवाब में एक्शन ने धनवाद किया और कहा -सर, मुलाकात काफी अच्छा रहा। फिल्म का नाम 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा है और खबर है कि फिल्म मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से मिलता जुलता है। बताया जा रहा है कि 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में स्वक्छ्ता पर जोर दिया गया है और देश में लोगो को टॉयलेट की जरुरत को बताया गया है। फिल्म में स्वछता के लिए टॉयलेट के उपयोग पर जोर दिया गया है और प्रेम कहानी के माध्यम से लोगो को समझने का काम किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, सना खान जैसे कलाकार है। फिल्म 2 जून को सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी।



Tuesday, 9 May 2017

'बाहुबली 2' को लेकर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने पूछे श्रीदेवी से ये सलवाल !




मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने आज ट्वीट कर के श्रीदेवी से पूछा कि वो फिल्म बाहुबली 2 में काम क्यों नहीं किया। आपको बता दे कि फिल्म बाहुबली में शिवगामी देवी का किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था लेकिन वो इससे ठुकरा दी थी। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कहना था की बाहुबली बहोत अछि फिल्म है और ब्लॉकबस्टर हिट हुयी है तो श्रीदेवी इसमें काम क्यों नहीं किये। श्रीदेवी के माना करने पर शिवगामी देवी का किरदार एक्टर रम्य कृष्णा ने निभाई है।

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर के लिखे कि मई हैरान हु, श्रीदेवी ने क्यों नहीं किया फिल्म बाहुबली 2. बाहुबली 2 अछि फिल्म है और क्या शानदार फिल्म होती उनके करियर की। आगे फिर ट्वीट कर के राम गोपाल वर्मा लिखते है कि अगर श्रीदेवी फिल्म बाहुबली 2 करती तो उनके किरदार को प्रभास से ज्यादा क्रेडिट मिलता और साथ ही उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के बाद अगली फिल्म होती।

फिल्म बाहुबली में शिवगामी देवी का किरदार के लिए डायरेक्टर एस एस राजामौली की पसंद श्रीदेवी थी। मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक श्रीदेवी ने इस किरदार के लिए 6 करोड़ रूपये मांगे और डायरेक्टर राजामौली को ये फीस ज्यादा लगा, जिसके कारन श्रीदेवी से बात नहीं बानी। श्री देवी के मना करने के बाद ये किरदार एक्टर रम्य कृष्णा को दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रम्य कृष्णा को इस किरदार के लिए 2.5 करोड़ मिले। 

 

Monday, 8 May 2017

भाईजान सलमान खान ने लिया जस्टिन बीबर के सुरक्षा की जिमेवारी !




पॉप स्टार जस्टिन बीबर का कंसर्ट 10 मई को मुंबई में है, आज जस्टिन बीबर की टीम मुंबई आ चुकी है। जस्टिन बीबर का कार्येक्रम मुंबई के डी वाई पाटिल सैडियम में होगा। जस्टिन बीबर के सुरक्षा की जिमेवारी सलमान खान ने लिया है। जी हाँ जस्टिन बीबर के मुंबई कार्येक्रम के दौरान उनका सुरक्षा की जिमेवारी सलमान खान के बॉडीगार्ड सेरा को दिया गया है। सेरा सलमान खान के सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड है। आपको बता दे कि सेरा लागग 20 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड है। सेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। इससे पहले भी सेरा कई अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार की सुरक्षा की जिमेवारी निभा चुके है। मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जैकी चैन,विल स्मिथ और कानू रीव्स की सुरक्षा की जिमेवारी निभा चुके है सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा। 

आपको बता दे कि पॉप स्टार जस्टिन बीबर का कार्येकर्म 10 मई को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में व्हाईट फॉक्स इंडिया द्वारा आयोजित किया जायेगा। खबर है कि सलमान खान और शाहरुख़ खान जस्टिन बीबर की मेजवानी कर सकते है। पॉप स्टार जस्टिन बीबर के इस शो में बॉलीवुड के कई स्टार नजर आएंगे। इस कार्येक्रम में बॉलीवुड के स्टार्स के अलावा कुछ vip भी शामिल हो सकते है। इस शो के आमत्रित सूचि के मुताबिक कारन जोहर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय, कंगना राणावत जैसे और कई सितारे शामिल हो सकते।



 

Friday, 5 May 2017

कट्टपा और राजमाता शिवगामी देवी का रोमांस हुआ वायरल.




फिल्म बाहुबली के मशहूर कलाकार कट्टपा और राजमाता शिवगामी देवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। आपको बता दे कि अब तक स्क्रीन पर अपने कट्टप्पा और राजमाता शिवगामी देवी को जिस अंदाज में देखे है ये उससे बिलकुल अलग है। बाहुबली फिल्म में आप ने कट्टपा को राजमाता शिवगामी देवी का गुलाम सेवक के रूम में देखा है लेकिन इस वीडियो में कट्टप्पा और शिवगामी देवी रोमांस करते नजर आ फिल्म बाहुबली के मशहूर कलाकार कट्टपा और राजमाता शिवगामी देवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।  आपको बता दे कि अब तक स्क्रीन पर अपने कट्टप्पा और राजमाता शिवगामी देवी को जिस अंदाज में देखे है ये उससे बिलकुल अलग है। बाहुबली फिल्म में आप ने कट्टपा को राजमाता शिवगामी देवी का गुलाम सेवक के रूम में देखा है लेकिन इस वीडियो में कट्टप्पा और शिवगामी देवी रोमांस करते नजर आ रहे है।
 

दरअसल बात ये है कि ये एक टीवी ऐड है जिसमे एक्टर सत्यराज और और एक्ट्रेस राम्या कृष्णा राजा - रानी के किरदार में रोमांस करते दिख रहे है। ये ऐड साउथ के एक टेक्सटाइल कंपनी के लिए बनाया गया है। इस ऐड में दिखाया गया है कि राजा यानि कट्टप्पा अपनी रानी यानि शिवगामी देवी के दिल का बार मानता है और सब कुछ ला कर देता है। इस सीन में कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जो लोग बाहुबली के फैन है और कट्टप्पा और राजमाता शिवगामी देवी को पहली बार फिल्म बाहुबली में जिस अंदाज में देखे है और अब उन्हें एक ऐड में रोमांस करते हुए देख रहे है, तो सोचिये उन फैन को कैसा लगा होगा। लोगो ने बाहुबली के किरदारों को अपने मन में ऐसे बसा लिया है जैसे कि वो सच में हो। शायद एहि वजह है कि लोग इससे हजम नहीं कर पा रहे है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।




 

Thursday, 4 May 2017

सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीज़र हुआ रिलीज़!



सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीज़र आज जारी कर दिया गया है। फिल्म  डायरेक्टर कबीर खान है, फिल्म में सलमान खान के अलावा चीनी एक्ट्रेस झू झू ,सोहेल खान, ओम पूरी जैसे मशहूर कलाकार मौजूद है। फिल्म के टीज़र में सलमान खान एक सीधे साधे लड़के के किरदार में दिख रहे है। फिल्म का टीज़र देख कर लग कि फिल्म 1962 के भारत - चीन वॉर पर आधारित होगी। फिल्म के टीज़र में सोहेल खान फौजी की वर्दी में दीखते है। फिल्म में सलमान खान इमोशनल नजर आते है और सोहेल खान से चिपक कर रोते दिख रहे है। फिल्म का नाम ‘ट्यूबलाइट’ और सलमान खान को टीज़र में देख कर लगता है कि सलमान खान एक भोले - भले सैनिक के किरदार  में है जो आगे चल कर कुछ बड़ा काम करते है।

सुपरस्टार सलमान खान के फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का दर्शको को काफी समय से इंतज़ार है। फिल्म की लीड हीरोइन चीनी एक्ट्रेस झू झू  है, टीज़र देख कर लग रहा है कि सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर से धूम मचने वाली है। आपको बता दे कि इससे पहले ये जोड़ी 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस साल ईद पर रिलीज़ होगी।  

    

Wednesday, 3 May 2017

जानिए बाहुबली 2 के लिए कौन से एक्टर्स को कितना पैसा मिला।




प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। कमाई की बात करे तो फिल्म सारे रिकॉर्ड तोर रही है। भारतीय सिनेमा में इतिहास रच रही राजामौली की  इस फिल्म को खूब कमाई हो रही है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ हुयी है, बाहुबली 1 साल 2015 में आया था और तभी से दर्शक फिल्म के सेकंड पार्ट का इंतज़ार कर रहे थे। लोगो को जानना जो था कि 'कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा' ?

बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकार्ड्स अपने नाम कर रही है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स को कितने पैसे मिले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम आपको बता रहे है बाहुबली 2 में काम करने वाले एक्टर्स को इस फिल्म के लिए कितने फीस मिले।

सबसे पहले बताते है फिल्म बाहुबली के लीड एक्टर प्रभास की फीस। बताया जा रहा है कि फिल्म बाहुबली 2 के लिए प्रभास को 25 करोड़ मिले।
 
फिल्म में प्रभास के साथ जबरदस्त किरदार निभाने वाले भल्लालदेव यानि की राणा डुग्गुबाती को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रूपये मिले है।

देवसेना यानि की अनुष्का सेट्टी, फिल्म बाहुबली 2 की लीड एक्ट्रेस अनुष्का को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ मिले।

अवंतिका यानि की तम्मना भाटिया बाहुबली 1 की लीड एक्ट्रेस थी लेकिन बाहुबली 2 में तम्मन्ना का किरदार काफी कम था। लेकिन ओवरआल दोनों पार्ट के लिए तमन्ना को 5 करोड़ मिले।

बाहुबली फिल्म की राजमाता शिवगामी देवी यानि के एक्टर्स राम्या कृष्णा को इस फिल्म के लिए 2.5 करोड़ मिले।

फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट में अहम किरदार निभाने वाले कट्टपा यानि की एक्टर सत्यराज को बाहुबली 2 के लिए 2 करोड़ मिले।

फिल्म 'बाहुबली 2' के इन सभी किरदारों की फीस को जोर दे तो 54.5 करोड़ होता है जबकि 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्ज़न ने ओपनिंग वीकेंड में 128 करोड़ का कमाई किया है। फिल्म बाहुबली 2 के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करे तो फिल्म पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ का आकरा पार कर चुकी है और आगे फिल्म और भी अछि कमाई करेगी। ऐसे में इन एक्टर्स की फीस कोई ज्यादा नहीं है।

जब रोने लगी थी दीपिका पादुकोण! जानिए पूरा रिपोर्ट





सब जानते है कि दीपिका पादुकोण बिंदास एक्ट्रेस है। लेकिन आपको ये सुन कर हैरानी होगी की दीपिका पादुकोण फिल्म के सेट पर रो पारी थी। मामला था संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर जब स्क्रिप्ट देख कर रो पारी थी दीपिका पादुकोण। फिल्म 'रामलीला' के लेखक गरिमा बहल ने बताया कि आखरी समय में स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किया गया था जिसके वजह से दीपिका रो पड़ी थी। राइटर के मुताबिक दीपिका को स्क्रिप्ट के डायलाग को बोलने में कुछ प्रॉब्लम हो रही थी। वैसे जो डायलॉग लिखे जाते है वो एक्टर्स आसानी से बोल लेते है लेकिन आखरी समय में लाइन्स में बदलाव की वजह से दीपिका को उस डायलॉग को बोलने में समस्या हो रही थी और दीपिका नर्वस भी हो गयी थी। फिल्म के राइटर के मुताबिक दीपिका बड़े - बड़े दिआलॉगस आसानी से याद कर लेती है। राइटर के मुताबिक संजय लीला भंसाली कभी भी आखरी समय में डायलॉग चेंज कर देते है और उस दिन दीपिका को वो लाइन्स से समस्या हो रही थी। राइटर ने बताया कि उस दिन हम सब दिन भर दीपिका के साथ थे और जब तक वो सहज न हुई तब तक उनके साथ काम किया। उनके मुताबिक लाइन चेंज की वजह से दीपिका का अच्छा खासा दिन ख़राब होगया था।     

विश्वरूप 2' का फर्स्ट पोस्टर हुआ जारी, तिरंगे के साथ दिखे कमल हासन।



कमल हासन की आने वाली फिल्म 'विश्वरूप 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ होगया है। ये पोस्टर ट्विटर पर जारी किया गया। कमल हासन ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, - 'मेरे देश और देशवाशियो के प्यार और सम्मान में'। कमल हासन इस पोस्टर में तिरंगे के साथ दिख रहे है और उनके चेहरे पर बैंडेज भी नजर आ रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में इंडिया गेट दिख रहा है।   

अभिनेता कमल हासन ने ट्विटर पर फिल्म 'विश्वरूप 2' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि आपके लिए फिल्म 'विश्वरूप 2' हिंदी और 'विषरूपम 2' तमिल  का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए ख़ुशी हो रही है। आपको बता दे कि हिंदी में फिल्म का नाम 'विश्वरूप 2' है और तमिल में फिल्म का नाम 'विश्वरूपम 2' है। आपको बता दे कि फिल्म विश्वरूप 2 के डायरेक्टर खुद कमल हसान है। साल 2013 में आई फिल्म विश्वरूपम का सीक्वल है विश्वरूप 2 और तमिल में विश्वरूपम 2, फिल्म इसी साल  2017 में रिलीज़ होगी।     



Tuesday, 2 May 2017

आमिर खान कुछ भी कर सकते है। पहन लिए nose pin, जानिए पूरा मामला




सभी जानते है कि आमिर खान हर चीज़ परफेक्शन के साथ करते है चाहे वो फिल्म का मामला हो या रियल लाइफ का। आमिर खान की फिल्म में उनका परफेक्शन और करी मेहनत देखि जा सकती है, और यही वजह है की उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करती है। आमिर खान हर फिल्म में कुछ न कुछ अलग करते रहते है और फिल्म को अपने दम पर चलाने के लिए जाने जाते है। आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान काफी चर्चा में है और इसकी वजह है खुद आमिर खान। जी हाँ आमिर खान इस फिल्म को अभी से ही चर्चा में बनाने के लिए करी मेहनत कर रहे है और समय समय पर फिल्म से जुड़े कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है ताकि फैंस को फिल्म के बारे में जानकारी मिल सके।
 
 




आपको बता दे कि अभिनेता शुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर किया है जिसमे आमिर खान नोज पीन पहने दिख रहे है। आमिर खान का ये लुक फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लग रहा है। आमिर खान अपनी फिल्म के लिए करी मेहनत करते है और इस लुक में भी ऐसा लग रहा है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में वो कुछ अलग करने की तयारी में है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर खान के साथ अमिताभ बचन भी नजर आएंगे। फिल्म 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी। 
 

Monday, 1 May 2017

Hot Heroine : टॉपलेस हुयी ये एक्ट्रेस




अक्सर बॉलीवुड की कोई न कोई हीरोइन अपने हॉट अंदाज के लिए चरचा में रहती है। इस बार बरी हैं रिया सेन की, वैसे रिया सेन तो अक्सर अपने बोल्ड अंजाज के लिए चर्चे में रहती है। इस बार रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही बोल्ड अंजाज़ वाली तस्वीर शेयर की है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस रिया सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

रिया सेन की ऐसे तस्वीर से लग रहा है की वो बॉलीवुड में कमबैक कर सकती है। ऐसा भी हो सकता है एक्ट्रेस कोई प्रोजेक्ट लिया हो जिसके लिए फोटो शूट कराइ हो। अब आगे देखना होगा रिया का कोई प्रोजेक्ट कब आता है।
 






आपको बता दे रिया सेन एक बार सेक्स स्कैंडल से घिर चुकी है।  मामला था फिल्म सिलसिले के रिलीज़ से कुछ दिन पहले का जब रिया सेन और अस्मित पटेल का सेक्स ममस वायरल हुआ था। कुछ लोग तो बोल रहे थे ये एक पब्लिसिटी स्टंट है।  रिया सेन और अस्मित पटेल के इस mms लीक के बाद दोनों ने इससे फिल्म का हिस्सा बता कर पीछा छुड़ाना चाही। 
 

Saturday, 29 April 2017

मॉडल सोनिका चौहान की सरक हादसे में मौत





कोलकाता : -  आज (शनिवार ) को  कोलकाता में मशहूर मॉडल और टेलीविजन होस्ट सोनिका चौहान की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सोनिया चौहान और एक्टर विक्रम चटर्जी एक ही गारी में थे। मॉडल सोनिया चटर्जी की मोत होगयी जबकि  विक्रम चटर्जी घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक घटना सुबह लगभग साढ़े चार बजे की है जब एक्टर विक्रम और और मॉडल सोनिया अपनी एसयूवी में जा रहे थे, इसी दौरान रासबिहारी चौराहे के पास दूसरी लेन से आ रही गारी से बचने की कोशिश में उनकी गारी फुटपाथ पर चढ़ गयी। एक्टर विक्रम कार ड्राइव कर रहे थे जबकि सोनिया आगे बगल में बैठी थी। दुर्घटना के बाद वहा के अस्थानिये लोग दोनों को बहार निकल कर पास के निजी अस्पताल में ले गए जहा डॉक्टर ने सोनिया को मृत घोसित कर दिया और विक्रम को एडमिट कर लिया।  बताया जा रहा है कि एक्टर विक्रम अब खतरे से बहार है।   
 


प्रभास की एक्शन फिल्म 'सहो' का टीज़र हुआ जारी, यहां देखिये।




 बाहुबली-2  के स्टार कलाकार प्रभास अपने फैंस को फिल्म सहो का टीज़र जारी कर के एक और तोफा दिया है। आपको बता दे कि प्रभाष की नई फिल्म सही का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के टीज़र को देख कर लग रहा है कि ये फिल्म भी दर्शको के दिल में जगह बनाने वाली है। फिल्म 'सहो' का टीज़र हिंदी, तमिल और तेलगु में जारी किया गया है। प्रभास की ये एक एक्शन फिल्म है। फिल्म के टीज़र में सस्पेंस ही सस्पेंस दिख रहा है। फिल्म में प्रभाष के अलावा संपथ राज और नरसिम्हा राओ जैसे कलाकार है। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत और म्यूजिक शंकर अहसान लॉय ने दिया है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है, इसके एक्शन के लिए दुनिया के बड़े एक्शन डायरेक्टर की मदत ली गई है। फिल्म को देश से बहार भी फिल्माया गया है।

फिल्म 'सहो' को बनाने में लगभग 150 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है। सहो एक  सुपरहीरो एक्शन फिल्म है और बाहुबली के बाद प्रभास को इससे काफी उम्मीद है। प्रभास की इस फिल्म का टीज़र ‘बाहुबली-2’ के साथ रिलीज़ किया गया है और सिनेमा घरो में आपको इस फिल्म का टीज़र देखने को मिल जायेगा। इस फिल्म के टीज़र में प्रभास बोलते  हुए दिख रहे हैं ‘इट्स शो टाइम।    
 

फिल्म सहो एक बारे बजट फिल्म है और इससे लार्ज स्केल पर बनाया गया है। फिल्म में हॉलीवुड टाइप एक्शन सीन फिल्माया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया है कि ये एक कमर्शियल फिल्म होगी जिसमे कुछ अलग करने की कोशिश की गई है और फिल्म का सरप्राइज आपको थिएटर में ही देखने को मिलेगा। फिल्म अगस्त 2018 में रिलीज़ होगी।


Friday, 28 April 2017

Movie Review : बाहुबली-2 द कन्क्लूज़न, फिल्म में क्या खास है।





जिस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था वो  रिलीज़ होगया है। नाम बताने की जरुरत नहीं है लेकिन फिर भी हम बता देते है, वो फिल्म है बाहुबली -2 द कन्क्लूज़न। 2015 में जब बाहुबली 1st आया था तो अपने साथ एक सवाल छोर गया कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा ? लेकिन ये फिल्म इस सवाल से कही  ज्यादा ऊपर है। ये सवाल का  जवाब तो जानना ही है लेकिन इस फिल्म में  देखने बहोत कुछ है।


स्टारकास्ट- 
 प्रभाष, तमन्ना भाटिया, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णण, सत्यराज़
निर्देशक- एसएस राजामौली
लेखक- के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद

क्यों देखे 
 पहली बात आपको जाना हो की कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? लेकिन इसके अलावा भी फिल्म में  बहोत  के लिए।
बाहुबली 2  द कन्क्लूज़न में आपको 3 चीज़ का मिक्सचर मिलेगा जो की एक फिल्म को अच्छा बनता है।
1. इमोशन
2 . एक्शन
3 . एंटरटेनमेंट ( कॉमेडी )

इसके अलावा फिल्म का भव्य सेट, खूबसूरत लोकेशन, अच्छी सिनेमेटोग्राफी और हॉलीवुड के फिल्मो का एक झलक इस फिल्म में देखने को मिलेगा।


फिल्म की कहानी। : -  
बाहुबली 1st जहां ख़त्म होती है बाहुबली 2 की शुरुआत वहीं से फ्लैशबैक में होती है। पहले दर्शकों को बाहुबली 1st पार्ट का एक संक्षेप में परिचय दिया जाता है और फिर कहानी शुरु होती है कि - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

अमरेन्द्र बाहुबली यानि की प्रभाष ताकतवर योद्धा है। महिष्मति राज्य की रानी शिवगामी का बेटा भल्लालदेव यानि राणा दगुबत्ती है। अमरेंद्र बाहुबली को उन्होंने बेटे की तरह  मानती है और अमरेंद्र बाहुबली को राजा घोषित कर देती है। ये बात भल्लादेव को पसंद नहीं आता है। फिर सुरु होता है भल्लादेव और उसके पिता की शाजिश जिसमे बाहुबली को अपनी जान तक गवानी परती है। कटप्पा बाहुबली का वफादार सेनापति होता है। फिर दिखाया गया है कि किस तरह बाहुबली का बेटा महेन्द्र बाहुबली बदला लेता है और अपना राजपाट वापस लेगा।

फिल्म का 1st हाफ काफी अच्छा है लेकिन सेकंड हाफ यानि की इंटरवल के बाद फ़िल्म फ़ास्ट हो जाती है। इंटरवल के बाद फिल्म  देखना होगा क्यों की सब कुछ जल्दी जल्दी हो रहा होता है। इसका वजह ये है कि फिल्म को समय रहते ख़तम करना।

परफॉरमेंस
फिल्म में अदाकारी की बात करे तो प्रभाष अपने दोनों की किरदारों में काफी इम्प्रेस किया है। प्रभाष की पर्फोर्मस बेस्ट है, उन्होंने हर तरह के सिन को बखूबी निभाया है चाहे वो इमोशन हो, रोमांस हो या फिर एक्शन।
अगर दूसरे कलाकारों की बात करे तो राणा ने भी अपने किरदार पे काफी मेहनत किया है और प्रभाष को टक्कर देते देखा जा सकता है। तो वही तमन्ना, राम्या, अनुष्का की बात करे तो फिल्म अच्छी पर्फोर्मस दिया है तो वही सत्यजीत यानि कट्टपा एक बार फिर से अपने आप को साबित किया है।

म्यूजिक
म्यूजिक की बात करे तो फिल्म में म्यूजिक कुछ खास नहीं। फिल्म का म्यूजिक आपको निराश कर सकता है । ऐसा लगता है कि फिल्म के म्यूजिक पर ज्यादा धेयान नहीं दिया गया है। वैसे फिल्म में एक ही गाना मुख्य रूप से है जो अमरेन्द्र बाहुबली और देवसेना के बीच में दिखाया गया है। फिल्म में बाकी गाने की बात करे तो वो बैकग्राउंड म्यूजिक का हिस्सा हैं।

डायरेक्शन
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने काम से लोगो को काफी इम्प्रेस किया है। उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नयी उचाई दिया है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छा है  और एसएस राजामौली ने छोटे से छोटे सिन पर अच्छा काम किया है और जो वो दिखाना चाहते है वो स्क्रीन पर बखूबी दिखाया है।  


देखे या नहीं देखे।
बाहुबली - 2 एक ऐसी फिल्म है जिससे लोग काफी दिनों तक याद रखेंगे। इस फिल्म में आपको अच्छी सिनेमेटोग्राफी और अदाकारी के साथ भव्य सेट और स्पेशल इफ़ेक्ट देखने को मिलेगा। फिल्म अच्छी एंटरटेनमेंट है, फिल्म आपको कही बोर नहीं करेगी तो बारे स्क्रीन पर देखने का मौका क्यों छोरना। कही बाद में बारे स्क्रीन पर नहीं देखने का अफ्सों न रह जाये। तो जाइये  बाहुबली 2  देखिये और खुद जानिए कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?  


 

बाहुबली- 2 पब्लिक रिएक्शन, जानिए 1st शो के बाद लोग क्या कह रहे है।




बाहुबली -2 आज रिलीज़ होगयी है और लोग 1st शो देख कर निकले तो क्या बोले ये बताएंगे आपको। फिल्म के बारे में में काफी हाइप था, लोग बेसब्री से फिल्म का इन्तजार कर रहे थे। आखिर लोगो को जानना जो था कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा ? आज जो लोग मूवी देखे होंगे उनको ये जवाब मिल गया होगा। फिल्म को देखने के लिए दर्शको में काफी क्रेज देखा गया। हैदराबाद में तो कई थेटर्स के बहार मेला लगा हुआ है और लोग प्रभाष के कटआउट को दूध से नहलाते दिखे। प्रभाष स्टारर 'बाहुबली 2 द कन्क्लूसन' एक काल्पनिक युद्ध पर आधारित फिल्म है। बाहुबली 1st में जहा फिल्म ख़तम हुयी थी वही से कहानी आगे सुरु होती है।


बाहुबली -2 इंडियन फिल्म हिस्ट्री में ऐसी सिक्वेल फिल्म है जिसका इंतज़ार इतने बेसब्री से किया जा रहा था। साउथ इंडियन फिल्म होने के बावजूद ये फिल्म पुरे इंडियन और ओवरसीज़ ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब हुआ।

ऑडियंस जब फिल्म देख कर निकले तो उनमे काफी उत्साह देखने को मिला। लोग बहोत खुश दिखे, लोगो ने फिल्म का तारीफ किया लेकिन लोगो का कहना था की फिल्म का इतना ज्यादा हाइप बना दिया गया था जितना नहीं है। कुछ ऑडियंस का कहना है कि फिल्म का vfx और एनीमेशन अच्छा नहीं है। लोग vfx के काम पर थोड़ा निराश दिखे। फैंस के मुताबिक फिल्म की vfx और एनीमेशन अच्छा होना चाहिए था। फैंस का कहना है कि बाहुबली 1st जैसी vfx नहीं है। आपको बता दे की vfx एक मंहगी तकनीक है और इसको अच्छा बनाने के लिए काफी टाइम देना परता है जो अमूनन इंडियन फिल्म में उतना अच्छा नहीं होता है।

प्रभाष और तम्मना।
फैंस को प्रभाष की एक्टिंग पसंद आयी है।  ऑडियंस के मुताबिक प्रभाष और तम्मना की पर्फोर्मस काफी अच्छा है। तमन्ना एक योद्धा के किरदार में है जो ऑडियंस को पसंद आया। प्रभाष अपने दोनों ही किरदार में लोगो को इम्प्रेस किया है।

मुख्य विलेन 
फिल्म के मुख्य विलेन भल्लादेव है यानि राणा दग्गुबाती, लोगो को भल्लादेव की पर्फोर्मस कुछ खास नहीं लगी। कुछ फंस के मुताबिक भल्लादेव ओवर एक्टिंग करते नजर आये।


  


Thursday, 27 April 2017

अभिनेता विनोद खन्ना का निधन।





मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। आज मुंबई के अम्बानी हॉस्पिटल में उन्होंने आंखरी सांस लिए। विनोद खन्ना काफी दिनों से बीमार थे और उन्होंने अपनी आखिरी सांस 70 साल की उम्र में ली। विनोद खन्ना का जन्म 6 ओक्टुबर 1947 को पेशावर पाकिस्तान में हुआ था और इंडिया पाकिस्तान के विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आगया। विनोद खन्ना अपनों फिल्मी सफर की शुरुआत 1968 में फिल्म मन का मीत से किया था। उन्होंने इस फिल्म में खलनायक के भूमिका में सुरुआर किया था। बतौर हीरो उनका पहला फिल्म 1971 में हम तुम और वो आया था। विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म 2015  में दिलवाले आई थी जिसमे वो शाहरूख खान के साथ नजर आये थे। विनोद खन्ना 141 फिल्मो में काम कर चुके है। विनोद खन्ना की पोलिटिकल करियर भी काफी सफर रही, वो गुरुदासपुर से सांसद थे। विनोद खन्ना की निधन के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हम सब ने एक दिगज कलाकार को खो दिया। 

 



Tuesday, 25 April 2017

आरएसएस मुखिया मोहन भगवत ने आमिर खान को दिया अवार्ड।











आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।  आमिर खान को यह सम्मान फिल्म 'दंगल' के लिए मिला है। फिल्म दंगल में उनके काम को काफी सराहा गया था और अब इस फिल्म के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। दीनानाथ मंगेशकर की 75वीं पुण्यतिथि पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस मुखिया मोहन भागवत ने महशूर एक्टर आमिर खान को दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड दिया। आपको बता दे कि लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड 2017 के लिए आमिर खान को चुना गया था।

आमिर खान नहीं जाते है अवार्ड फंक्शन में।
आमिर खान लम्बे समय से अवार्ड फंक्शन में नहीं जाते है लेकिन खबर है कि लता मंगेशकर के कहने पर वो इस अवॉड फंक्शन में गए। आपको बता दे आमिर खान ने इस अवार्ड का श्रेय फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी को दिए। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी वोहा मौजूद थे। 
 

वैजयंती माला को मिला सामान।

मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला को भी सम्मान दिया गया। बॉलीवुड में महत्पूर्ण योगदान के लिए वैजयंती माला को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड दिया गया है। 












एक मुस्लिम महिला ने सोनू निगम से पूछे तीखे सवाल।

मशहूर  सिंगर सोनू निगम ने कल सुबह  एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लाउडस्पीकर से  अजान करने को लेकर सवाल उठाए थे।  सोनू ने ट्विटर पर ल...

Popular Posts